Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News: रायपुर में धरने पर बैठ नंद कुमार साय,बोले-आदिवासियों को जब...

CG News: रायपुर में धरने पर बैठ नंद कुमार साय,बोले-आदिवासियों को जब तक 32 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल जाता मैं नहीं उठूंगा

263

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदिवासी आरक्षण पर भाजपा नेता नंदकुमार साय देवेंद्र नगर चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। नंदकुमार साय ने साफ कहा कि मेरा धरना तब तक चलेगा जब तक 32 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार न मिल जाए।

दरअसल हाल ही में हाईकोर्ट ने आरक्षण के दिए जाने के नियमों में गड़बड़ी मिलने पर इसे 32 से 20 प्रतिशत कर दिया है। साय ने कहा- आज आदिवासी समाज चिंतित है, परेशान है। ये आंदोलन सिर्फ रायपुर में ही नहीं बल्कि सरगुजा, बस्तर, राजनांदगांव, जशपुर में हो रहा है। जनजाति समाज दुखी है उनका 32 प्रतिशत आरक्षण खत्म हो गया।

साय ने कहा, आज नौकरी निकलेगी तो आदिवासी को नहीं मिलेगी। सरकार कमी को ठीक करे। ताकि ये आंदोलन खत्म हो और नुकसान की भरपाई हो सके। आदिवासियों की चिंता दूर करे। ये आंदोलन जारी रहेगा जब तक कि ये व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती।