Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking CG NEWS: लावारिस अवस्था में मिली कमजोर महिलाओं को पुलिस ने परिजनों...

CG NEWS: लावारिस अवस्था में मिली कमजोर महिलाओं को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

116

बालोद– पुलिस द्वारा मानवता का परिचय दिया गया। लावारिस अवस्था में मिली मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। दो अलग अलग माध्यम से सूचना मिली की दो मानसिक रूप से कमजोर महिला जुंगेरा और दानीटोला में लावारिस अवस्था में हैं जो अपना पता नही बता पा रही है, उक्त सूचना पर तत्काल बालोद थाना के एस.आई. कमला यादव व स्टाफ के द्वारा दोनों स्थानों पर पहुंचकर उन दोनों महिलाओं को सहजता से पूछताछ किया।

साथ ही आस पास उनके बारे में पता करने पर जानकारी मिला जिसमें एक महिला जो ग्राम लाटाबोड़ की रहने वाली है नाम- नेमकुमारी पिता लिखन साहू को उसके भाई जीवराखन को सुपूर्द किए, व दूसरी बुजुर्ग महिला नाम रेखा साहू को जो सुख आश्रय वृद्धाश्रम बालोद की है उसे वापस वृद्धाश्रम को सुपूर्द किया गया। उक्त महिलाओं के रिकवरी पर वृद्धाश्रम व उनके परिजन द्वारा बालोद पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।