Monday, March 16, 2026
Home कोरबा CG News : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका..दिग्गज कांग्रेस...

CG News : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका..दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा में शामिल…

256

कोरबा। जिले के पाली तानाखार विधानसभा के दिग्गज कांग्रेस नेताओं के साथ लगभग 1200 से अधिक की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। प्रमुख रूप से कांग्रेस के पाली नगर पंचायत अध्यक्ष, पाली के कद्दावर कांग्रेस के जिला महामंत्री शैलेश सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ली।

बता दें कि कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और धरमलाल कौशिक के कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा संयोजक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मच गई है।

 

अब उन्हें लगने लगा है कि उनकी नाव डूबने जा रही है, इसलिए कांग्रेस की जहाज में कोई बैठना नहीं चाहता। सरोज पांडे ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किए हैं, हमारा परिवार बड़ा हुआ, हम सभी मिलकर क्षेत्र के विकास की शुरुआत करेंगे