Tuesday, October 20, 2026
Home Breaking CG NEWS : वाहन सहित 58 बोरी धान जप्त

CG NEWS : वाहन सहित 58 बोरी धान जप्त

253

The Duniyadari:रायगढ़- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अवैध धान विक्रय रोकने संयुक्त टीम बनाई गई। जिसके माध्यम से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है ताकि अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के साथ ही मंडी अधिनियम का पालन सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में बीती रात्रि संयुक्त जांच दल राजस्व, खाद्य, मंडी एवं कृषि विभाग ने अंतराज्यीय सीमा ग्राम लमडांड़ बिजना, तहसील तमनार में उड़ीसा से अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए बिजना निवासी भीष्म देव गुप्ता के पिकअप वाहन को पकड़ा।

जिसमें 58 बोरी धान लोड था, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। वाहन को जब्त कर हमीरपुर समिति को सुपुर्द किया गया।