CG NEWS : साय सरकार में मंत्रियों को इस प्रकार हो सकता विभाग का बंटवारा..पढ़े किसे मिल सकता है कौन सा मंत्रालय…

0
138

रायपुर। विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि तीन से चार दिनों के भीतर मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं। आला अधिकारियों के साथ समर्थक व जनता भी मंत्रियों के विभागीय बंटवारे की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए हाल ही में मिशन-100 की लांचिंग की है। ऐसे में विभागों का बंटवारा अब महत्वपूर्ण हो चुका है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नईदिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने मुलाकात की थी। राजनीतिक दृष्टि से यह मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में कई राजनीतिक चर्चाएं किए जाने की संभावना है, जिसमें विभागों का बंटवारा भी शामिल हो सकता हैं।

 

चर्चा है कि मुख्यमंत्री साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। राज्य में पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। इसके साथ जनसंपर्क, खनिज और ऊर्जा विभाग भी अपने पास रख सकते हैं।

इन मंत्रियों को मिल सकता है सम्भावित विभाग….!

अरुण साव- गृह, जेल विधि विधायी या खनन, ऊर्जा

विजय शर्मा- धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन,आवास और पर्यावरण जैसे विभाग

बृजमोहन अग्रवाल- PWD, राजस्व और आबकारी, संसदीय कार्य

लखन लाल देवांगन – नगरीय प्रशासन विभाग, ग्रामोद्योग

श्याम बिहारी जायसवाल- कृषि, पशुपालन और जल संसाधन

लक्ष्मी राजवाड़े- महिला बाल विकास और समाज कल्याण विभाग

ओपी चौधरी – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण

टंकराम वर्मा- स्कूल शिक्षा और पीएचई

केदार कश्यप- वन, आदिम जाति कल्याण विभाग

रामविचार नेताम – वाणिज्य और उद्योग, श्रम,पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग

अब विभागों के चयन पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही पता चलेगा किस विधायक को कौन सा विभाग मिला हैं।