Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG News : 4 IPS हुए केंद्र में IG इंपैनल, पढ़े छत्तीसगढ़...

CG News : 4 IPS हुए केंद्र में IG इंपैनल, पढ़े छत्तीसगढ़ कैडर के चार अफसर के बारे में…

485

रायपुर। चार आईपीएस केंद्र में आईजी इंपैनल हुए. इनमें 2004 बैच के चार आईपीएस हैं.छत्तीसगढ़ के चार आईपीएस अधिकारियों को आईजी और उसके समकक्ष पद के लिए इंपैनल किया है.

कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने देशभर के 41 आईपीएस अधिकारियों का इंपैनलमेंट किया है. इनमें छत्तीसगढ़ से अभिषेक पाठक, संजीव शुक्ला, नेहा चंपावत और अजय यादव शामिल हैं. पाठक पहले ही सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं.
शुक्ला पीएचक्यू में आईजी सीआईडी हैं और चिटफंड अपराध की जांच और हितग्राहियों को रुपए लौटाने वाली सरकार के अभियान के नोडल अधिकारी हैं. नेहा गृह विभाग की पहली महिला स्पेशल सेक्रेटरी हैं और अजय यादव सबसे पॉवरफुल आईजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.