Friday, March 13, 2026
Home Breaking CG NEWS : 5 दिनों तक रायपुर में रहेंगे RSS चीफ मोहन...

CG NEWS : 5 दिनों तक रायपुर में रहेंगे RSS चीफ मोहन भागवत

123

The Duniyadari:रायपुर– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अगले साल यानी 2025 में 100 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम होंगे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 5 दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे. यहां वे शताबदी वर्ष में किस तरह का आयोजन होंगे, इसे लेकर चर्चा करेंगे. 27 से 31 दिसंबर तक भागवत रायपुर में रहेंगे.

इस दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. शताब्दी वर्ष में आरएसएस का बड़ा फोकस पंच परिवर्तन पर है.

छत्तीसगढ़ में भी आरएसएस के संगठनात्मक विषयों और शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर संगठन के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भागवत बातचीत करेंगे. सरसंघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी.