Thursday, May 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ Cg news, बीजापुर निवासी हार्डकोर नक्सली ने किया महाराष्ट्र में सरेंडर

Cg news, बीजापुर निवासी हार्डकोर नक्सली ने किया महाराष्ट्र में सरेंडर

284

राजनांदगांव। बीजापुर के रहने वाले एक हार्डकोर नक्सली ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया। उस पर 6 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। वह बीजापुर में हुए कई वारदातों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा। गढ़चिरौली में उसके विरूद्ध कई मामलों में नामजद आपराधिक प्रकरण दर्ज है। नक्सली संगठन में गणेश एक बड़ा कैडर माना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक गणेश गट्टा पूनेम ने मंगलवार को गढ़चिरौली में सरेंडर करते मुख्यधारा में वापसी की। गणेश ने पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ और जिला बल के समक्ष सरेंडर किया।