Sunday, December 10, 2023
Homeछत्तीसगढ़CG NEWS: JCCJ ने शुरू किया सदस्यता अभियान,  अमित जोगी ने भरी...

CG NEWS: JCCJ ने शुरू किया सदस्यता अभियान,  अमित जोगी ने भरी हुंकार-हम सदस्य नहीं बनाएंगे मितान

रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ी जनता कांग्रेस जोगी ने अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत रविवार से की। जनता जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेसवार्ता कर जनता कांग्रेस जोगी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की की जानकारी दी।
 छत्तीसगढ़ प्रथम के नारे के साथ उतरेंगे चुनाव में
जनता जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बताया कि, जनता कांग्रेस जोगी सदस्य नहीं बल्कि मितान बनाएगा। अपने सदस्यता अभियान में जोगी मितान बनाएंगे जो 29 अप्रैल से 29 मई तक चलेगा।
 अमित जोगी ने कहा, जोगी कभी हार नहीं मानते। मेरे शरीर में उनका खून है, जो संघर्ष का पर्याय है। मैं राज्य के वंचितों के लिए लड़ूंगा। सत्ता की मलाई खाने वालों के खिलाफ लड़ूंगा।
CG NEWS: राज्य हो या देश दोनों ही सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। अब समय आ गया है अपने सरकार बनाने का। जूनियर जोगी ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ प्रथम के नारे के साथ चुनाव लड़ेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments