Saturday, March 7, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Politics: चुनाव से बस्तर में कांग्रेस को झटका, जगदलपुर महापौर बीजेपी...

CG Politics: चुनाव से बस्तर में कांग्रेस को झटका, जगदलपुर महापौर बीजेपी में शामिल

210

जगदलपुर। CG Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बस्तर लोकसभा सीट पर बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेसाय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा के शामिल हो गईं हैं। इसी के साथ 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है।

 

 

CG Politics: बता दें कि आज बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेसाय जगदलपुर पहुंचे हैं। नामांकन रैली से पहले उन्होंने शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। जगदलपुर की सभा से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।