Sunday, April 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Politics: भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर डिप्टी सीएम टीएस...

CG Politics: भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को चुनाव आयोग का नोटिस,आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर मांगा जवाब

254

CG Politics: Election Commission’s notice to Deputy CM TS Singhdev, BJP leader Alok Dubey had complained about violation of model code of conduct.

 

 

अंबिकापुर। CG Politics: जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग तथा विकास कार्यो की उपलब्धियों का वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में उपयोग करने के कारण यह नोटिस जारी की गई है।

 

 

CG Politics: भाजपा के आलोक दुबे ने वीडियो और इंटरनेट मीडिया के अपलोड पोस्ट के साथ भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित ज्ञापन सौंपकर सिंहदेव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया था। इसी शिकायत के आधार पर अंबिकापुर की रिटर्निंग आफिसर पूजा बंसल ने नोटिस जारी कर जबाब मांगा हैं।

 

 

CG Politics: आलोक दुबे ने शिकायत की थी कि सिंहदेव आधिकारिक इंटरनेट मीडिया फेसबुक अकाउंट में बिना अनुमति स्वास्थ्य विभाग एवं अंबिकापुर मेडिकल कालेज, चिकित्सकों एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया गया है। साथ ही शासकीय योजना के प्रचार में चुनाव चिन्ह प्रदर्शित किया गया है। विकास कार्यों को लेकर भी चुनाव चिन्ह के साथ इंटरनेट मीडिया में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

 

 

 

CG Politics: जिस पर संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग आफिसर पूजा बंसल ने नोटिस में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर में आदर्श आचार संहिता नौ अक्टूबर 2023 से लागू है, परंतु पार्टी का चुनाव चिन्ह का प्रयोग करते हुए व्यक्तिगत उपलब्धियों को दर्शाने के लिए शासकीय संस्था का प्रयोग किया गया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। प्रत्याशी को एक दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।