Friday, April 10, 2026
Home Breaking CG Transfer Breaking: छह आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखें आदेश…

CG Transfer Breaking: छह आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखें आदेश…

150

रायपुर– राज्य सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात आए इस आदेश में प्रमुख सचिव आईएएस निहारिका बारिक को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह सचिव डा. सीआर प्रसन्ना को गृह, जेल और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। गृह एवं जेल का अतिरिक्त प्रभार सचिव हिमशिखर गुप्ता को सौंपा गया है।

वित्त विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संभाल रहे विशेष सचिव चंदन कुमार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेन्द्र कुमार कटारा को पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही आईएएस कुलदीप शर्मा सहकारी संस्थाएं के रजिस्ट्रार बनाए गए हैं।