Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG weather forecast: छत्तीसगढ़ में पारा 45 पार, आज टूट सकता है...

CG weather forecast: छत्तीसगढ़ में पारा 45 पार, आज टूट सकता है रिकार्ड, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा संभागों में लू का अलर्ट

307

रायपुर। छत्तीसगढ़ में (CG weather forecast) मौसम लोगों के पसीने निकला रहा है। प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। (heatwave alert in Raipur, Durg, Bilaspur, Surguja divisions)  मौसम विभाग ने गुरुवार को अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन होने का अनुमान जताया है।

आज राजधानी रायपुर में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस किया गया। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को रायगढ़ में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43.2, राजनांदगांव में 42.9, पेंड्रा रोड में 41.6और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। केवल जगदलपुर में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

0.जांजगीर-चांपा रहा है सबसे अधिक गर्म

मौसम विभाग के रिकॉर्ड में छत्तीसगढ़ का जांजगीर-चांपा ही सबसे गर्म स्थान रहा है। अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान वहां 1980 में मापा गया था। रायपुर में 46.1 डिग्री सबसे अधिक तापमान है। बिलासपुर में यह 45.8 डिग्री सेल्सियस है और दुर्ग में 45.3 डिग्री।

राजनांदगांव में अब का सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस है। यह 2010 में रिकॉर्ड किया गया था। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस है जो 1941 में मापा गया था। वहीं अंबिकापुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान 28 अप्रैल 1999 को दर्ज किया गया था।