Friday, March 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, गरज.चमक...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, गरज.चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

442

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और द्रोणिका के असर से अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से लगातार आने वाली नमी और छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित द्रोणिका के असर से कई जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

0.राजधानी रायपुर में बदला मौसम

राजधानी रायपुर में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूप के बाद बादल छाए और हल्की बारिश भी हुई। इसी तरह के हालात प्रदेश के कई हिस्सों में बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 6, 7 और 8 अप्रैल को रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, कवर्धा, महासमुंद, दुर्ग और बस्तर संभाग में नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में बारिश की संभावना है।

0- अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग की माने तो कई जगहों पर अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। एचपी चंद्रा के कहा कि इस दौरान राज्य के तापमान में किसी भी तरह से विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और महासमुंद के आस पास भी हल्की बारिश होगी। आने वाले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।