Thursday, March 5, 2026
Home देश Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू की जमानत पर 21 सितंबर को सुनवाई, संसद...

Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू की जमानत पर 21 सितंबर को सुनवाई, संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन

224

हैदराबाद। Chandrababu Naidu: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की जमानत याचिका पर मंगलवार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद 21 सितंबर तक सुनवाई स्थगित कर दी। नायडू को 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में 9 सितंबर को CID ने गिरफ्तार किया था।

 

बता दें कि इससे पहले 13 सितंबर को नायडू के वकीलों ने आंध्र हाई कोर्ट से CID की FIR रद्द करने और अंतरिम जमानत की मांग की थी। इसे कोर्ट ने 19 सितंबर तक टाल दिया था। आज हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने एक बार फिर 21 सितंबर तक सुनवाई स्थगित कर दी है।

TDP के सासंदों ने नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद में गांधी जी की मूर्ति के पास विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राम मोहन नायडू ने गिरफ्तारी के खिलाफ केंद्र से के हस्तक्षेप की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि पार्टी संसद के विशेष सत्र में नायडू की गिरफ्तारी का मुद्दा जरूर उठाएगी।