Saturday, March 7, 2026
Home देश Chandryaan-3 Landing : चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा लैंडर विक्रम, तो...

Chandryaan-3 Landing : चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा लैंडर विक्रम, तो यूट्यूब में टूटा एकसाथ लाइव देखने का रिकॉर्ड…देखे फोटो

340

बेंगलुरु। Chandryaan-3 Landing : चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया है। ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। सिर्फ भारतवर्ष ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही थी। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम छह बजकर 6 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग किया है।

यह देखने के लिए दुनियाभर के लोग इसरो के ऑफिशीयल यूट्यूब चैनल पर अपनी नजरे लगाए बैठे है, जिस वजह से भारत में यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बन गया है। एकसाथ करीब 8 मिलियन लोगों ने यूट्यूब पर इसे लाइव देख रहे है।