कांकेर। Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांकेर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला ने मंगलवार को मतदान किया। उनके साथ-साथ फर्स्ट टाइम वोटर्स ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी कड़ी में चित्रकोट से भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल ने वोट डाला।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023के प्रथम चरण का चुनाव आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों में चुनाव हो रहे हैं। दंतेवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा, विधायक देवती कर्मा, जिलापंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, वर्षा ने अपने मत का प्रयोग किया। जिलापंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा भी मतदान केंद्र पहुंचीं हैं।