Friday, March 13, 2026
Home Breaking मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नव कन्या भोज का करेंगे आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नव कन्या भोज का करेंगे आयोजन

121

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपने नए निवास में समय बिताएंगे और नव कन्या भोज का आयोजन करेंगे. नवरात्रि की अष्टमी को वे परिवार के साथ नए घर में उत्सवपूर्वक मनाएंगे.

नया सीएम निवास, जो नया रायपुर के सेक्टर 24 में स्थित है, इसका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर ही उन्होंने नए घर में गृह प्रवेश किया था.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सदस्यता अभियान ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 36 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है. 36 दिनों के भीतर इस अभियान के तहत पार्टी ने 36 लाख नए सदस्य बनाए हैं.

बूथ स्तर पर कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, जिससे सदस्यता अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है. वर्ष 2014 में बीजेपी ने 22 लाख सदस्य बनाए थे, जबकि 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 31 लाख हो गया था. इस बार पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.