Tuesday, March 31, 2026
Home Breaking CM के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी पर व्याख्याता निलंबित, देखें आदेश…

CM के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी पर व्याख्याता निलंबित, देखें आदेश…

171

रायपुर /कोरबा- महंगाई भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना कोरबा जिले के एक शिक्षक को भारी पड़ गया। DPI ने तत्काल प्रभाव से व्याख्याता को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

पिछले दिनों राज्य सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50% महंगाई भत्ता राज्यकर्मियों का किया था। हालांकि राज्य सरकार की इस घोषणा से शिक्षक व कर्मचारी खुश नहीं थे। अलग-अलग तरीकों से शिक्षकों ने इसका विरोध भी जताया था।

कोरबा जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी विकासकंड करतला में पदस्थ व्याख्याता नित्यानंद यादव ने इस मुद्दे पर फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर किये इस पोस्ट पर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और नित्यानंद यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। व्याख्याता नित्यानंद यादव को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला जांजगीर-चाम्पा अटैच किया गया है।