CM के निर्देश का दिखा असर,बालको के बैचिंग प्लांट में निगम ने जड़ा ताला..अवैध निर्माण का मामला, कंपनी के अधिकारियों में मचा हड़कंप…

408

कोरबा। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल के निर्देश का असर दिखने लगा है। आज निगम के अधिकारियों ने आज बालको के चेक पोस्ट के समीप बने बैचिंग प्लांट पर ताला जड़ दिया है। अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि भारत एल्यूमिनियम कंपनी बाल्को को अपनी सेवाएं दे रही एसीसी इंडिया सुभाष इंडिया और केइसी प्रोजेक्ट नामक कंपनियों के दफ्तरों पर नगर निगम अधिकारियों ने आज ताला लगा दिया। 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बालको प्लांट पहुंचकर तीनों कंपनियों मैं जैसे ही ताला लगाया बालको प्लांट के भीतर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कंपनियां नगर निगम से बिना अनुमति लिए कार्य कर रही थी।