Saturday, October 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में हुए...

CM भूपेश बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, कोठी से धान लेकर की पूजा

343

रायपुर। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने आज गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा अर्चना करते हुए छत्तीसगढ़ की परम्परा का निर्वहन करते हुए बीज बोये।

बता दें कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री ने बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाया और धान की कोठी से धान बीज लाकर पूजा की। मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना की।