Thursday, August 20, 2026
Home Breaking CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में लेंगे मैराथन बैठक, 12 से 2:45...

CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में लेंगे मैराथन बैठक, 12 से 2:45 बजे तक प्रशासनिक कामकाज और योजनाओं की होगी समीक्षा

58

The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक चलने वाली इस बैठक में प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज, विभागीय गतिविधियों और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर फोकस रहेगा। माना जा रहा है कि सीएम साय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी देंगे ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो और जनता को सीधा लाभ मिले।

बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।