Saturday, March 21, 2026
Home Uncategorized CM Baghel Vs Krishna : अब सीएम-शास्त्री भिड़े…सिद्धियां और चमत्कार को लेकर...

CM Baghel Vs Krishna : अब सीएम-शास्त्री भिड़े…सिद्धियां और चमत्कार को लेकर बोले मुख्यमंत्री…सार्वजनिक प्रदर्शन

586

रायपुर। CM Baghel Vs Krishna : बागेश्वर बालाजी के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को लेकर सियासत गर्म है। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कई बार चुनौती देने वालों पर आरोप लगाए कि उनको चुनौती देने वाले इस चमत्कार को जरूर देख लें।

अब धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार पर जुड़े विवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान दिया है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस और गौतम बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि चमत्कार का प्रदर्शन सार्वजनिक हीं होना चाहिए। उन्होंने इस पर असहमति जताई। हालांकि मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि सिद्धियां होती हैं पर उनका सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस और महात्मा बुद्ध इसके उदाहरण है। उन्होंने कहा, लोगों को सिद्धियां मिलती है। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध इसके उदाहरण हैं। सिद्धियों से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए। ये जादूगरों का काम है, ये उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए। ऋषि-मुनियों ने भी कहा है। चंगाई सभा में भी यहीं चमत्कार है। इससे जड़ता आती है। धर्म बचाने (CM Baghel Vs Krishna) का ठेका लेने वाले धोखे में हैं।

दूसरी और इस पर सांसद सुनील सोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का चमत्कार हो रहा है, इसे रोकने के बजाय सीएम संतों को नसीहत दे रहे हैं।