Tuesday, March 10, 2026
Home Uncategorized CM ke Ghar Khushi : जल्द ही भूपेश कका बनेंगे ‘दादा’…! ट्वीट...

CM ke Ghar Khushi : जल्द ही भूपेश कका बनेंगे ‘दादा’…! ट्वीट कर दी खुशखबरी

237
रायपुर CM ke Ghar Khushi : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बनने जा रहे हैं। यह खुशखबरी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी है। उन्होंने कहा कि दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। रविवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इसमें उनके कुर्ते की जेब पर टाईनुमा एक टैग लगा हुआ दिख रहा है। इस पर लिखा है – DADA To Be। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर लोगों की बधाइयां मिल रही हैं।   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वैसे तो पुरे प्रदेशवासियों के ‘कका’ हैं, लेकिन अब वे “दादा’ बनने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से खुद साझा की है। मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। अब उनके घर नया मेहमान आने की खुशखबरी आई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की (CM ke Ghar Khushi) शादी 6 फरवरी को बैंकर ख्याति वर्मा से हुई थी। नवा रायपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों ने फेरे लिये थे। इस विवाह समारोह में देश भर से राजनीतिक हस्तियां पहुंची थीं।
मुख्यमंत्री के बेटे की शादी का समारोह रायपुर में ही हुआ था।
मुख्यमंत्री के बेटे की शादी का समारोह रायपुर में ही हुआ था।