रायपुर। CM ki Mulakat : ग्राम पंचायत अमोरा के भरत पटेल ने कहा कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू जाया करते थे। लेकिन ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, जिससे वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नही जा रहे है। बल्कि यहीं खेती कर रहे हैं। उनका 10 हजार का कर्जमाफ हुआ है, 19 हजार का बोनस मिला है, गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 20 हजार का लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि शासन की (CM ki Mulakat) विभिन्न योजनाओं से मिली राशि से घर की मरम्मत कराने के साथ बेटे को आईटीआई करवा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनहितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
भेंट-मुलाकात के लिए जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम रांछाभांटा हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बिलासपुर सम्भाग के कमिश्नर संजय अलंग, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसपी अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री का ग्राम सिवनी (नैला) में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम सिवनी (नैला) से शाम 4.20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 4.35 बजे मुख्यमंत्री बघेल जांजगीर पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री जांजगीर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल (CM ki Mulakat) ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के पूर्व में जिले के पामगढ़ विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कर चुके हैं। वहीं जांजगीर-चांपा जिला से पृथक हुए नवगठित सक्ती जिले के जैजैपुर व चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सम्पन्न हो चुका है।
The Duniyadari: Raipur- नवा रायपुर स्थित Indian Institute of Management Raipur में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने...