Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking CM मोहन यादव का अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश, बोले- बर्दाशत नहीं होगी...

CM मोहन यादव का अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश, बोले- बर्दाशत नहीं होगी कामों में लापरवाही

115

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन मंत्रालय से समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस समधान ऑनलाइन कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव प्रदेश के 12 जिलों के लोगों की समस्याओं के जुड़े समाधान पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही उन्होंने ने 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकारी कामों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। हम सब जनता के प्रति जवाबदेह हैं, जब हम अपने कर्त्तव्य का समय रहते निर्वहन करते हैं, तभी हमारा दयित्व तभी पूरा होता है।

बर्दाशत नहीं होगी लापरवाही

सीएम मोहन यादव ने कर्मचारी और अधिकारियों से कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में हुए कार्य की गहन समीक्षा की जाए, ताकि उसके जरिए सरकार अपना काम बेहतर तरीके से किया जाए।

इस दौरान की सीएम मोहन यादव ने कहा कि अच्छे काम वाले कर्मचारी-अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं जिन कर्मचारी और अधिकारियों ने काम में विलम्ब या लापरवाही की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CM मोहन यादव का आधिकारियों को निर्देश

सीएम मोहन यादव ने जन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को स्टेट लेवल पर सघन अभियान चलाने के निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर ऐसा वातावरण बनाने की जरुरत है, जिससे लोग बिना डरे अपनी बात और शिकायत को अधिकारी के सामने रख सकें। इसके अलावा जिले स्तर पर समय सीमा निर्धारित कर विकास, जन कल्याण और मूलभूत सेवाओं से जुड़े अटके मामलों को निपटाया जाए। विभागीय स्तर पर की गई गलतियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।