Saturday, July 25, 2026
Home कोरबा Collector Sanjeev Jha: संवदेनशीलता से नेत्रहीन बालिका को मिला लैपटॉप.. आगे...

Collector Sanjeev Jha: संवदेनशीलता से नेत्रहीन बालिका को मिला लैपटॉप.. आगे की पढ़ाई हो जाएगी आसान…

220

 

0.आमजनों की समस्या सुनकर निराकरण के दिए निर्देश, 170 लोगों ने दिए आवेद

कोरबा। जन चौपाल शिविर में कलेक्टर संजीव झा की संवदेनशीलता से नेत्रहीन छात्रा शिवानी गुप्ता के जीवन में उजियारा आ गया। कलेक्टर ने शिवानी को जनचौपाल में ही लैपटॉप दिला दिया। लैपटॉप मिल जाने से नेत्रहीन शिवानी को आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी। साथ ही आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर पायेगी।

बता दें कि हर मंगलवार को कलेक्टर जनचौपाल में नागरिकों की समस्याओं को सुनते हैं और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश अधिकारियों को देते हैं। आज आयोजित जनचौपाल में कोरबा के वार्ड क्रमांक 11 लक्ष्मण बन तालाब की निवासी कुमारी शिवानी गुप्ता ने दोनों आंखों से दिखायी नहीं देने की समस्या से कलेक्टर संजीव झा को अवगत् कराया।

0.बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है शिवानी

मिनीमाता कॉलेज कोरबा में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने कलेक्टर को अपने घर की खराब आर्थिक स्थिति की जानकारी देते हुए आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए लैपटॉप की मांग की। साथ ही विकलांगता से संबंधित जरूरी पेंशन-छात्रवृत्ति भी नहीं मिलने की जानकारी दी।

जिस पर कलेक्टर संजीव झा ने शिवानी की आगे की पढ़ाई पूरी करने की इच्छा को सुनकर पढ़ाई में सहयोग के लिए लैपटॉप दिलाने और छात्रवृत्ति प्रकरण तत्काल तैयार करने के निर्देश बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिये। कलेक्टर के निर्देश उपरांत जनचौपाल में ही शिवानी को लैपटॉप दिला दिया गया। कलेक्टर ने अपने हाथों से शिवानी को लैपटॉप सौंपते हुए उनके भविष्य की शुभकामना की और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर की इस पहल के लिए शिवानी के पिता पुरूषोत्तम गुप्ता और उनकी मां ज्योति गुप्ता ने उनका आभार जताया है।

0.170 लोगों ने दिए आवेदन आवेदन

जनचौपाल में आज 170 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर संजीव झा ने आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी सहित अनुविभागों के एसडीएम और अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।