Wednesday, March 18, 2026
Home कोरबा Community policing के तहत जिले के इस थानेदार ने किया अनोखा काम…...

Community policing के तहत जिले के इस थानेदार ने किया अनोखा काम… कलेक्टर और एसपी ने किया प्रतिभावान छात्रों का सम्मान…

346

कोरबा। कोरबा पुलिस के सोशल पुलिसिंग के तहत खाकी के रंग.युवा मितान के संग कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2021–2022 में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर रानू साहू व पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बालको के डिप्टी सीईओ पंकज शर्मा सहित बालको प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर रानू साहू ने यूपीएससी की तैयारी और कलेक्टर का पद प्राप्त करने तक किए गए संघर्ष के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हर असफलता हमें कुछ न कुछ सिखाती है, हमें असफलता के पीछे के कारणों का विश्लेषण करना चाहिए और जब तक सफलता प्राप्त न हो तब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की भूख और ज्वाला जलते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि शासकीय स्कूल में पढ़ाई करते समय कभी सोचा नहीं था कि आईपीएस बनेंगे। पटेल ने बताया कि साधारण किसान परिवार में जन्म हुआ ,गरीबी और संसाधनों की कमी से जूझते हुए शिक्षक बने और शिक्षक पद से त्यागपत्र देकर यूपीएससी की तैयारी की। उस समय भविष्य तय नहीं था ,अनिश्चितता का माहौल था,किन्तु लक्ष्य तय कर चुके थे। लक्ष्य प्राप्त करने तक अनवरत संघर्ष के परिणामस्वरूप वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

वहीं अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय होना बहुत जरूरी है, अपना लक्ष्य तय करें और लक्ष्य को प्राप्त होने तक लगातार संघर्ष करते रहें।

40 प्रतिभावान छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर 40 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं को मेरिट सूची तक पहुंचाने में योगदान देने वाले 15 शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक ,उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण परिहार, विजय चेलक थाना प्रभारी बालको,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक नवीन देवांगन, चौकी प्रभारी रामपुर उपनिरीक्षक कृष्णा साहू चौकी, प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव, चौकी प्रभारी हरदीबाजार मयंक मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक अनिल द्विवेदी, सुमेर डालमिया, दुष्यंत शर्मा,अर्चना झा, रमेश जाटवर उस्मान खान, तथा पालकगण कुल 500 जनता उपस्थित थे।