Saturday, March 14, 2026
Home Breaking Congress ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, विनेश फोगाट का भी...

Congress ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, विनेश फोगाट का भी नाम शामिल…

155

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. पार्टी ने राज्य में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की नई लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , प्रियंका गांधी  समेत 40 नेताओ की स्टार प्रचारक लिस्ट में विनेश फोगाट  और बजरंग पुनिया भी शामिल हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट को भी जगह मिली है. इसके अलावा दीपक बाबरिया, , भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदयभान, दीपेंद्र हुड्डा और अजय माकन का भी नाम शामिल है.

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का भी नाम है. बता दें कि इन दोनों को ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विरोधी कहा जाता है. इन दोनों के अलावा अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, जय प्रकाश, पवन खेड़ा, , कन्हैया कुमार ,राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का भी नाम शामिल है.

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना से टिकट दिया है. वहीं BJP ने यहां से पूर्व पायलट योगेश बैरागी को अपना उम्मीदवार बनाया है. AAP ने बड़ा दांव खेलते हुए WWE महिला रेसलर कविता दलाल को टिकट दे दिया है. कुछ समय पहले ही वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं.

हरियाणा में तमाम प्रयासों के बाद भी सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बात बन नहीं पाई. ऐसे में दोनों पार्टियां अलग-अलग ही ताल ठोक रही हैं. आम आदमी पार्टी ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया था. ज्यादार पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है.