Wednesday, March 4, 2026
Home देश Councilor Sexually Assaulted : बच्ची से यौन शोषण में पकड़ा गया पार्षद…पार्टी...

Councilor Sexually Assaulted : बच्ची से यौन शोषण में पकड़ा गया पार्षद…पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

408

चेन्नई। Councilor Sexually Assaulted : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के विरुधाचालम कस्बे में DMK के एक पार्षद पर आरोप लगा है कि किंडरगार्टन में पढ़ने वाली 6 साल की एक बच्ची के साथ उसने यौन शौषण किया है।

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बच्ची के यौन शोषण के आरोपी पार्षद के खिलाफ ‘निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई’ का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्टालिन ने विधानसभा को बताया कि आरोपी को DMK की सदस्यता से हमेशा के लिए बर्खास्त कर दिया गया है।

6 साल की बच्ची ने की थी पेट में दर्द की शिकायत

सीएम स्टालिन ने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को मानवता पर कलंक मानती है। विपक्ष के नेता ईके पलानीस्वामी ने सदन में यह मामला उठाया और मांग की कि सरकार इस पर कार्रवाई करे।

स्टालिन ने विधानसभा में इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि 11 अप्रैल को कुड्डालोर जिले के विरुधाचालम कस्बे में किंडरगार्टन में पढ़ने वाली 6 साल की एक बच्ची ने स्कूल से लौटने के बाद पेट में दर्द की शिकायत की। जब डॉक्टर ने उसकी जांच की तो पाया कि बच्ची का यौन शोषण किया गया था।

बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

बच्ची को बाद में इलाज के लिए विरुधाचालम सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की मां की शिकायत के बाद, इस मामले में तुरंत एक FIR दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी एक रिटायर्ड स्कूल टीचर और विरुधाचालम नगर पालिका के वार्ड 30 का पार्षद भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने इस मामले में निष्पक्ष (Councilor Sexually Assaulted) और कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। जिला बाल कल्याण अधिकारी भी इसकी जांच कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ क्राइम में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त और तेज कार्रवाई की जाएगी।