Friday, March 13, 2026
Home देश Cyclone Biporjoy Braking: खतरनाक हुआ Biporjoy Cyclone,मुंबई के जुहू बीच पर छह...

Cyclone Biporjoy Braking: खतरनाक हुआ Biporjoy Cyclone,मुंबई के जुहू बीच पर छह लोग समुद्र में डूबे, 4 लापता

442

मुंबई। Cyclone Biporjoy: अरब सागर में उठा बिपरजोय तूफ़ान तेज़ी से मुंबई और गुजरात के समुद्र तट की ओर बढ़ रहा है। तूफ़ान के असर से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं चल रही हैं। तूफान से उठी तेज लहरों में आज मुंबई के जुहू बीच पर छह लोग समुद्र में डूब गए।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बीएमसी के हवाले से बताया है कि आज (सोमवार को) मुंबई के जुहू बीच पर छह लोग समुद्र में डूब गए थे। इनमें से दो लोगों को बचाव दल ने बाहर निकाल लिया लेकिन, चार लोग अब भी लापता हैं।

इधर भारतीय मौसम विभाग IMD ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चेतावनी की स्थिति में बदलाव करते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। गुजरात और महाराष्ट्र में स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

आईएमडी ने प्रभावित क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने की सलाह दी है और मछुआरों को 15 जून तक मध्य अरब सागर तथा सोमवार को उत्तर अरब सागर में नहीं जाने का सख्त निर्देश दिया है। कच्छ जिले के तटीय और उसके आस-पास के इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है।

15 जून को गुजरात पोर्ट से 50 किमी की दूरी से गुजरेगा

1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
समुद्र से सटे जिलों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया की तटीय देवभूमि द्वारका से अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, बचे हुए लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।

पीएम मोदी और अमित शाह ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

तूफान की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक इमरजेंसी मीटिंग कर रहे हैं। मीटिंग में NDRF और सेना के अधिकारी मौजूद हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 13 जून को दिल्ली में राज्यों और UT के आपदा प्रबंधन विभाग के मिनिस्टर के साथ बैठक करेंगे।