Saturday, April 11, 2026
Home Breaking नहर में गिरी कार, चालक की मौत, अन्य लोगों की तलाश जारी…

नहर में गिरी कार, चालक की मौत, अन्य लोगों की तलाश जारी…

154

खरगोन- नावद क्षेत्र के नलवा स्थित इंदिरा सागर परियोजान की नहर में अनियंत्रित कार जा गिरी। कार चालक सराफा व्यापारी की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अंधेरा होने के कारण परेशानी हुई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को शाम करीब 5.45 बजे इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर में अनियंत्रित कार जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में करीब चार से पांच लोग सवार थे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से कार की खोजबीन शुरू की गई।

रात करीब 8 बजे कार को बाहर निकाला गया। इसमें कार चालक की मौत हो चुकी थी। चालक की शिनाख्त सराफा व्यापारी संजय पुत्र जयंतीलाल सोनी (50) निवासी मेनरोड झिरन्या के रूप में हुई है।

स्पीड में चल रही थी कार

आसपास के लोगों के मुताबिक कार तेज गति से चल रही थी। अचानक से पुल के पास से कार नहर में जा गिरी है। उनका कहना है कि सनावद सहित जिलेभर में नहर पर बने पुल पुलियों पर कोई संकेतक नहीं हैं। साथ ही कई जगह मोड़ हैं। इसके चलते वाहन चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाता है और वाहन नहर में गिर जाता है। इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।