Tuesday, March 10, 2026
Home देश Deepawali 2022: 27 साल बाद दीपावली पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण का साया,...

Deepawali 2022: 27 साल बाद दीपावली पर खंडग्रास सूर्य ग्रहण का साया, जानें अपनी राशि का हाल 

284

इंटरनेट डेस्‍क। Deepawali 2022: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 27 साल बाद दीपावली पर्व पर 25 अक्टूबर को लगेगा। 40 मिनट की अवधि वाला सूर्य ग्रहण स्वाति नक्षत्र एवं तुला राशि में लगेगा।

Deepawali 2022: बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर 1995 को भी दीपावली पर पूर्ण सूर्य ग्रहण पड़ा था।लेकिन, मोक्ष काल के बाद दीपावली होने से त्योहारों पर ब्रेक नहीं लगा। यह पहली बार होगा। जब पंच पर्व पर सूर्य ग्रहण का ब्रेक लगेगा। ग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा 1 दिन बाद 26 अक्टूबर को होगी।

०-जानें सूतक और मोक्ष काल

Deepawali 2022: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को 25 अक्टूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। 40 मिनट की अवधि वाले ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले यानी 25 अक्टूबर को सुबह 4:29 पर लगेगा। और ग्रहण का स्पर्श दिन के 4:31 पर होगा। ग्रहण का मध्य काल 5:14 बजे और मोक्ष काल 5:57 पर होगा।

०-राशि गत सूर्य ग्रहण का प्रभाव

– वृषभ राशि, सिंह राशि, धनु राशि, मकर राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला होगा।

– मेष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, कुंभ राशि के लिए सूर्य ग्रहण सामान्य रहेगा।

– कर्क राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का फल अशुभ रहेगा।