Saturday, April 4, 2026
Home देश Delhi Excise Policy Case: संजय सिंह के दो करीबी सर्वेश और विवेक...

Delhi Excise Policy Case: संजय सिंह के दो करीबी सर्वेश और विवेक को ईडी का समन

253

नई दिल्ली। Delhi Excise Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के करीबियों को समन जारी किया है। संजय सिंह को कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड पर भेजा है। ऐसे में ईडी को इस मामले में सबूत जुटाने हैं। इसलिए संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को तलब किया गया है। ताकी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। खबर के मुताबिक, संजय सिंह ने सर्वेश को एक करोड़ रुपए दिए थे।

ईडी के अनुसार गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है।