कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी पर वसूली का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता ने डीईओ के कार्य प्रणाली की मुख्य मंत्री से की है।
बता दें कि अटेचमेंट हो विभागीय खरीदी सभी मे अनियमितता का आरोप लगते रहा है। अब कांग्रेस नेता ने शिक्षक भर्ती में वसूली का आरोप लगाया है। तुमान के कांग्रेस नेता नसर खान ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम को लिखे चिट्ठी में कहा है कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती किया है। जिसमें कोरबा जिले के शिक्षा विभाग में हुए शिक्षक भर्ती में जमकर अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज के गुर्गे मनचाहे स्कूल में पोस्टिंग के लिए बाकायदा एक वसूली मास्टर रखकर वसूली कराया गया है। इस तरह कांग्रेस की सरकार को बदमान करने का काम किया जा रहा है।