Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking एमओयू को लेकर बरसे डिप्टी सीएम साव, कहा-महापौर ने रायपुर की जनता...

एमओयू को लेकर बरसे डिप्टी सीएम साव, कहा-महापौर ने रायपुर की जनता के साथ किया भद्दा मजाक

153

रायपुर– राजधानी में लाइट मेट्रो ट्रेन शुरू करने के महापौर एजाज ढेबर के एमओयू को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भद्दा मजाक करार दिया है। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम साव ने कहा कि शहर के प्रथम नागरिक महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर की जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। जनता को अपमानित किया है और धोखा दिया है।

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि न केंद्र सरकार, न राज्य सरकार की अनुमति, एक निजी यात्रा में महापौर ढेबर लाइट मेट्रो के लिए mou कर रहे हैं। पांच साल, जिन्होंने सड़क नहीं बनाई, विकास के एक काम नहीं किया। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि चुनाव नजदीक आता देख महापौर ढेबर रायपुर की जनता के साथ मजाक कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से बड़ा अपराध है।

राज्य सरकार की अनुमति से कोई यात्रा अधिकृत होती है। केंद्र और राज्य के एजेंसियों की अनुमति होती है, इस mou में कुछ भी नहीं है,जनता महापौर एजाज ढेबर को माफ नहीं करेगी।

बता दें कि बीते दिन 22 अगस्त को यह खबर आई की राजधानी में लाइट मेट्रो ट्रेन जैसी आधुनिक सुविधाओं को लेकर रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर ने मास्को सरकार के साथ रायपुर शहर में लाइट मेट्रो रेल के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जो मास्को में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय परिवहन शिखर सम्मेलन 2024 के दौरान हुआ था।