Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking Dhanteras 2024: धनतेरस पर चमका सोना, अब तक की सबसे ऊंची कीमत...

Dhanteras 2024: धनतेरस पर चमका सोना, अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर

157

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 29 अक्टूबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. सोना 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 97 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78846 रुपये है.

जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 97238 रुपये है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 78245 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह महंगा होकर 78846 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए हैं.

आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 78530 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 72223 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 59135 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 46125 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं. अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।