Saturday, March 7, 2026
Home देश Earthquake in Andaman and Nicobar: अंडमान निकोबार में 4.9 तीव्रता का भूकंप,...

Earthquake in Andaman and Nicobar: अंडमान निकोबार में 4.9 तीव्रता का भूकंप, मार्च से अब तक भारत में 10 बार हिली धरती

188

नई दिल्ली। Earthquake in Andaman and Nicobar: भारत में हाल के महीनों में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। रविवार दोपहर अंडमान निकोबार में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर तकरीबन 4.9 मापी गई है। भूकंप में किसी भी तरह की जानमाल की सूचना नहीं मिली है।

Earthquake in Andaman and Nicobar: 1 अप्रैल को भी आया था भूकंप

अंडमान और निकोबार में इस माह में 1 अप्रैल को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र पोर्टब्लेयर से 140 किमी दूर था।

 

Earthquake in Andaman and Nicobar: वहीं, जनवरी 2023 में भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के कारण धरती हिली थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र अंडमान में 77 किलोमीटर गहराई में था।

Earthquake in Andaman and Nicobar: उत्तरकाशी में गुरुवार की सुबह करीब 5.40 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। इस भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इस भूकंप के आने के बाद लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। वे सभी लोग जल्दी.जल्दी अपने घरों से बाहर निकले आए।

Earthquake in Andaman and Nicobar: मार्च माह से अब तक 10 बार आया भूकंप

भारत में मार्च महीने से अब तक 10 बार भूकंप से धरती हिल चुकी है। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिन स्थानों पर भकंप के झटके लगे हैं। उनमें अंडमान निकोबार, उत्तराखण्ड, अरूणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं।