Saturday, October 24, 2026
Home Uncategorized ग्रामीण क्षेत्रों में घुसा हाथी ,१२ से अधिक गावो में अलर्ट जारी...

ग्रामीण क्षेत्रों में घुसा हाथी ,१२ से अधिक गावो में अलर्ट जारी ।

247

the duniyadari महासमुंद। एक दंतेल हाथी तरजुन्गा से सरकड़ा गांव की ओर बढ़ रहा है. जिससे लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है. हाथी के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश से वन विभाग अलर्ट मोड पर है और 12 से अधिक गांव में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

 महासमुंद से गरियाबंद जिले में एक दंतैल हाथी प्रवेश कर रहा है. हाथी सूखा नदी क्रास कर गनियारी डैम की ओर तेजी से बढ़ रहा है. इसको देखते हुए वन विभाग ने दर्जन भर गांव में अलर्ट जारी किया है. वन विभाग द्वारा गांवों में माइक के जरिये अलर्ट जारी किया जा रहा है और लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है.