Monday, March 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ Employee Protest : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे 108 और 102 कर्मचारी,...

Employee Protest : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे 108 और 102 कर्मचारी, 9 सूत्रीय मांगो को पूरा करने की करेंगे मांग

283

रायपुर। Employee Protest : आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत वाहन 108 व 102 के कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। प्रदेशभर के संजीवनी 108 व महतारी एक्सप्रेस 102 के कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन करने के बाद एकदिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं । बीते दिनों कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर काम किया था। उसके बाद एक दिन राजधानी में प्रदर्शन किया। अब आज एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन लंबा खींचने के बाद भी कर्मचारियों ने कही है।

कर्मचारियों के अनुसार राज्यभर में संजीवनी वाहन 108 व महतारी एक्सप्रेस 102 संचालित की जा रही है। जिसे दो कंपनियों द्वारा ठेके में चलाया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी 9 सूत्रीय मांग है। उनकी सबसे पहली मांग दस तारीख तक के वेतन मिलना,कर्मचारियों के 2 माह का बकाया वेतन 10 जून तक देना, 2018 से रुके हुए सालाना इंक्रीमेंट जून के वेतन के साथ एक मुश्त देना व अन्य मांग शामिल है। यह मांगे कंपनियां पूरी नहीं कर रही है, जिसके कारण परेशानी हो रही है।

कर्मचारियों के अनुसार जय अंबे कम्पनी द्वारा संजीवनी वाहन 108 एवं जीवीके कंपनी द्वारा महतारी एक्सप्रेस 102 का संचालन किया जाता है। प्रदेश भर के कर्मचारी कंपनी की तानाशाही के चलते आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। मांगे पूरी ना होने के चलते कर्मचारी हुए चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं।