Friday, April 19, 2024
HomeUncategorizedEscaped Prisoner : चलती ट्रेन से कूदकर हथकड़ी सहित कैदी फरार...मचा हड़कंप

Escaped Prisoner : चलती ट्रेन से कूदकर हथकड़ी सहित कैदी फरार…मचा हड़कंप

बिलासपुर। Escaped Prisoner : बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। चलती ट्रेन से कूदकर एक कैदी फरार हो गया है। कैदी से इस तरह से फरार होने के बाद पुलिस में हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक कैदी का नाम सुनील कुमार है, जो मारपीट के गंभीर प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जानकारी के मुताबिक सिलयारी स्टेशन में पुलिस को चकमा देकर कैदी हथकड़ी सहित फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक कैदी सुनील कुमार को बिलासपुर से दुर्ग कोर्ट पेशी के लिए लाया गया था। पेशी के बाद जब उसे वापस ले जाया जा रहा था, इसी दौरान शिवनाथ एक्सप्रेस से वो कूदकर फरार हो गया। जिस वक्त कैदी फरार हुआ, उस वक्त ड्यूटी में प्रधान आरक्षक देवचारन मरावी,आरक्षक विकाश कुर्रे तैनात था।

कैदी के फरार हो जाने के मामले में अब दोनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। इधर जीआरपी सहित पुलिस की टीमें कैदी की तलाश में जुट गयी है। कैदी बिलासपुर के केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इधर लापरवाही के केस में हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पर गाज गिर (Escaped Prisoner) सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments