Wednesday, March 11, 2026
Home Uncategorized Firing Big News : कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या…बिलासपुर में...

Firing Big News : कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या…बिलासपुर में फिल्मी स्टाइल हुई वारदात

556

बिलासपुर। Firing Big News : बिलासपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। दिन दहाड़े फिल्मी स्टाईल में बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हाईवे में कार रोककर गोली मारने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। वहीं बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना बिलासपुर के सकरी बायपास की बतायी जा रही है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या की गयी है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सकरी बायपास (Firing Big News) के पास दिनदहाड़े गोली चली है। कार चालक को रोकर अंधाधुंध फायरिंग की गयी है। फिल्मी स्टाइल में कार रोककर हुई फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप है। वहीं अज्ञात आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये हैं। मृतक युवक की पहचान कुदुदंड निवासी और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के तौर पर हुई है।

विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।