Thursday, March 12, 2026
Home Breaking फ्लाइट में अचानक बंद हो गया AC, गर्मी से बेहोश होने लगे...

फ्लाइट में अचानक बंद हो गया AC, गर्मी से बेहोश होने लगे लोग…

173
Oplus_131072

दिल्ली– कभी आपने सोचा है कि आप जिस फ्लाइट से यात्रा कर रहे हों, अचानक उसका एसी काम करना बंद कर दे तो क्या होगा। घुटन और गर्मी से आप परेशान हो जाएंगे। फ्लाइट में मौजूद स्टाफ से आपकी बहस भी हो सकती है।

कुछ लोग गुस्से में गलत व्यवहार भी कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ हाल हुआ इंडिगो के उन यात्रियों का जो दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। फ्लाइट संख्या 6 E 2235 में टेक ऑफ से पहले ही एसी अचानक बंद हो गया।

फ्लाइट के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसी बंद होने की वजह फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हुई। ऑक्सीजन की कमी के चलते तीन यात्री बेहोश हो गए। जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

इन सभी को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पूरी यात्रा के दौरान फ्लाइट का एसी खराब रहा। टेक ऑफ से पहले यात्रियों ने क्रू मेंबर्स को इसके बारे में बताया था लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

फ्लाइट का एसी बंद होने से परेशान यात्रियों को तकलीफ में सफर तय करने को मजबूर होना पड़ा। गर्मी और उमस ने उनकी दिक्कत को और बढ़ दिया। यात्रा के दौरान फ्लाइट के अंदर मौजूद यात्रियों का गुस्सा फूट गया।

वायरल वीडियो में एक शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हमारा दिमाग खराब है जो हम एसी ठीक करने को बार-बार बोल रहे हैं, तुम्हें समझ नहीं आ रहा।’ दूसरा यात्री कहता है, ‘हमारी जिंदगी का मजाक बना दिए हैं।’ वीडियो में कई यात्रियों को क्रू पर गुस्सा निकालते हुए देखा जा सकता है।