Friday, March 13, 2026
Home सामाजिक Ganesh Chaturthi 2023 Date: आज विराजेंगे गणपति बप्पा, जानें गणेश चतुर्थी का...

Ganesh Chaturthi 2023 Date: आज विराजेंगे गणपति बप्पा, जानें गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

244

Ganesh Chaturthi 2023 Date: आज विराजेंगे गणपति बप्पा, जानें गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

रायपुर। Ganesh Chaturthi 2023 Date: गणों के अधिपति विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रथम पूज्य हैं सर्वप्रथम उन्हीं की पूजा की जाती है, उनके बाद अन्य देवताओं की पूजा की जाती हैं। श्री गणेश लोक मंगल के देवता हैं। श्री गणेश ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी हैं। इसलिए उनकी कृपा से संपदा और समृद्धि का कभी अभाव नहीं रहता। श्री गणेश को दूर्वा और मोदक अत्यंत प्रिय है। उदयातिथि के अनुसार 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।

 

 शुभ मुहूर्त

 

हिंदू पंचांग के अनुसार श्री गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करने का शुभ समय 19 सितंबर को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर के 01 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

 

श्री गणेश को ज़रूर चढ़ाएं ये चीज़ें

 

बौद्धिक ज्ञान के देवता कहे जाने वाले गणपति के आशीर्वाद से व्यक्ति का बौद्धिक विकास होता है। इसीलिए भक्त उनका आशीर्वाद पाने के लिए सच्चे मन और पूर्ण श्रद्धा से आराधना करते हैं। जो भक्त गणपति की पूजा करते समय मोदक का भोग और दूर्वा घी अर्पित कर पूजन करते हैं उसको गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गणेश चतुर्थी व्रत व पूजन विधि

 

  • 1. व्रती को चाहिए कि प्रातः स्नान करने के बाद सोने, तांबे, मिट्टी की गणेश प्रतिमा लें।

    2. चौकी में लाल आसन के ऊपर गणेश जी को विराजमान करें।

    3. गणेश जी को सिंदूर व दूर्वा अर्पित करके 21 लडडुओं का भोग लगाएं। इनमें से 5 लड्डू गणेश जी को अर्पित करके शेष लड्डू गरीबों या ब्राह्मणों को बाँट दें।

    4. सांयकाल के समय गणेश जी का पूजन करना चाहिए। गणेश चतुर्थी की कथा, गणेश चालीसा व आरती पढ़ने के बाद अपनी दृष्टि को नीचे रखते हुए चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।

    5. इस दिन गणेश जी के सिद्धिविनायक रूप की पूजा व व्रत किया जाता है।

    6. ध्यान रहे कि तुलसी के पत्ते (तुलसी पत्र) गणेश पूजा में इस्तेमाल नहीं हों। तुलसी को छोड़कर बाकी सब पत्र-पुष्प गणेश जी को प्रिय हैं।

    7. गणेश पूजन में गणेश जी की एक परिक्रमा करने का विधान है। मतान्तर से गणेश जी की तीन परिक्रमा भी की जाती है।