Sunday, April 12, 2026
Home Breaking गाज की चपेट में आने से सरपंच की मौत, पत्नी गंभीर रूप...

गाज की चपेट में आने से सरपंच की मौत, पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई

195

जशपुर में मवेशी को चराने के दौरान गाज की चपेट में आने से बगीचा विकासखंड के रौनी ग्राम पंचायत के सरपंच रामवृक्ष राम की मौत हो गई। वहीं साथ मौजूद उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे बगीचा अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर और रायगढ़ में तेज बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भारी बारिश हो सकती है।

अगले 3 दिनों तक ये दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिले में कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है।