Tuesday, October 27, 2026
Home देश Ghulam Nabi Azad: एनडीए 400 के पार तो ये इंडिया गठबंधन के...

Ghulam Nabi Azad: एनडीए 400 के पार तो ये इंडिया गठबंधन के नेतृत्व की विफलता, गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को दिखाया आइना

392

नई दिल्ली। Ghulam Nabi Azad: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से अधिक सीट का लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करने में विफल रहने वाली पार्टी इसके लिए जिम्मेदार होगी।

Ghulam Nabi Azad: आजाद ने कहा, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, जो बता सकूं कि वे (भाजपा) (लोकसभा चुनाव में) 400 का आंकड़ा पार करेंगे या नहीं। यदि ऐसा हुआ, तो सभी को साथ लेकर चलने में नाकाम रहने वाले जिम्मेदार होंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि देश के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए वे इस सम्मान के पात्र थे।