Girls Common Room: Very shameful news…! The principal used to watch girls changing clothes on his mobile from CCTV…Now the higher education minister gave these orders
Girls Common Room

भोपाल/कटनी। Girls Common Room : मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कलेक्टर अवि प्रसाद ने रंगीन मिजाज प्राचार्य को तत्काल हटाने उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक को पत्र लिखा था। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी के बरही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. वर्मा को निलंबित कर दिया है। प्राचार्य डॉ. आर के वर्मा पर CCTV में कॉलेज की लड़कियों को कपड़े बदलते देखने का आरोप लगा था।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी के बरही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. वर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए है। छात्राओं ने प्राचार्य के विरूद्ध शिकायत की थी, कलेक्टर कटनी के आदेश पर 5 सदस्यीय जाँच समिति ने आरोपों को आंशिक रूप से सही पाया। समिति ने 16 मई को छात्राओं के बयान दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के आधार पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की है।

दरअसल बरही कॉलेज की छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. आर के वर्मा पर बीजेपी विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में गंभीर आरोप लगाए थे। कॉलेज के गर्ल्स कॉमन रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। लड़कियों को बैड टच किया जाता है। छात्राओं का आरोप है कि गर्ल्स कॉमन रूम में कपड़े चेंज करते हैं, तो प्रिंसिपल के मोबाइल में सब दिखता है।

पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने भी की ट्वीट

इस मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने सीएम शिवराज सिंह चौहान और कटनी जिले की शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इसके बाद विधायक संजय पाठक ने प्रिंसिपल से पूछा था कि गर्ल्स कॉमन रूम में कैमरे लगे हैं, तो प्रिंसिपल ने कहा था कि हां कैमरे लगे हैं। विधायक संजय पाठक ने तत्काल कॉमन रूम से कैमरे अलग करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन के सामने वीडियो आते ही कलेक्टर अवि प्रसाद ने बरही कॉलेज की जांच करने के लिए 5 लोगों की टीम बनाई गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद अब कार्रवाई (Girls Common Room) हुई है।

RO - 12460/ 2 RO - 12460/ 2