Friday, March 6, 2026
Home देश Hangzhou Asian Games 2023: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में...

Hangzhou Asian Games 2023: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत को मिला स्वर्ण, खाते में कुल 16 पदक

192

हांगझोऊ (चीन)। Hangzhou Asian Games 2023: चीन के हांगझाऊ में खेले जा रहे एशियाई गेम्स (Asian Games 2023) में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। गेम्स के चौथे दिन बुधवार को भारत की शुरुआत शानदार रही।

 

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। भारत की इस तिकड़ी ने 1759 का स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीन दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 1756 का स्कोर बनाया। कोरियाई टीम 1742 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही।