Sunday, March 15, 2026
Home देश Heart attack: जिम में एक्सरसाइज के दौरान DSP की मौत, रोज आ...

Heart attack: जिम में एक्सरसाइज के दौरान DSP की मौत, रोज आ रहे हैरान वाले मामले

184

पानीपत। Heart attack: जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान पानीपत जेल में डीएसपी जोगिंदर देसवाल की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएसपी जोगिंदर देसवाल करनाल स्थित अपने घर में थे। सुबह वह जिम गए तो वहीं एक्सरसाइज के दौरान गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते डीएसपी देसवाल की मौत हुई है।

 

 

बीते कुछ दिनों में ऐसी तमाम खबरें आई हैं, जब जिम करते हुए लोगों की मौत हो गई। खासतौर पर 30 साल से भी कम उम्र के लोगों की मौत घटनाएं चौकाने वाली रही हैं। यही नहीं नवरात्रि के दौरान गरबा डांस करते हुए भी 10 लोगों की हार्ट अटैक से मौत की खबरें आई हैं।

 

इससे पहले सिद्धांत सूर्यवंशी और राजू श्रीवास्तव जैसी सिलेब्रिटीज की भी जिम में वर्कआउट के दौरान ही मौत हुई थी। राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के बाद लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।