Monday, March 23, 2026
Home देश Home Ministry : भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन… NIA के SP...

Home Ministry : भ्रष्टाचार के मामले में बड़ा एक्शन… NIA के SP विशाल गर्ग को किया गया सस्पेंड

247

नई दिल्ली। Home Ministry : भ्रष्टाचार के मामले में गृह मंत्रालय ने एक्शन लिया है। NIA के SP विशाल गर्ग को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी विशाल गर्ग पर पैसे लेने का आरोप लगा है। मणिपुर से जुड़े एक मामले में पैसे लेने का आरोप है। जांच ऐजेंसी ने अपने ही अधिकारी के ऊपर रेड की। हेड क्वार्टर में मौजूद उनके ऑफिस को सील कर दिया है।

आरोप लगने के बाद जांच एजेंसी ने अपने ही सीनियर अधिकारी के ऊपर रेड की और हेड क्वार्टर में मौजूद उनके ऑफिस को सील कर दिया।  मामले में कार्रवाई करते हुए NIA ने जांच टीम का गठन किया है।

बता दें कि विशाल गर्ग पर 2 साल पहले भी हाफिज सईद से जुड़े फंडिंग केस में दिल्ली के व्यापारी से 2 करोड़ रुपए लेने के आरोप लगे थे। तब NIA की जांच के बाद SP विशाल गर्ग सहित 2 लोगों को क्लीन चिट मिल गई थी। उन्हें एक साल तक निलंबित रखने के बाद पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी विशाल गर्ग NIA मुख्यालय में SP ट्रेनर (Home Ministry) के रूप में बहाल किया गया था।